The Bollywood industry has been facing a lot of problems due to the drugs case for some time now. In the first Sushant Singh Rajput case, many celebs were questioned in the drugs case. Now a new case of drug related to Bollywood industry has come to the fore. NCB has arrested Aryan Khan, son of actor Shahrukh Khan. Aryan Khan usually likes to stay away from the limelight. Recently he became a part of a cruise party where he was arrested by NCB for consuming drugs. He is currently kept in one-day custody by NCB. This cruise belongs to Waterways Leisure Tourism Private Limited. Its name is Cordelia Cruises. There are many facilities available in the cruise. All kinds of facilities have been provided in the cruise for partying and enjoying with friends. That is why after enjoying them, people remember this journey for a long time and are also attracted.
बॉलीवुड इंडस्ट्री को पिछले कुछ समय से ड्रग्स केस की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स केस में कई सारे सेलेब्स से पूछताछ की गई. अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से कनेक्टेड ड्रग का नया मामला सामने आ गया. एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के लड़के आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया है. आर्यन खान आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. हाल ही में वे एक क्रूज पार्टी का हस्सा बनें जहां उन्हें एनसीबी ने ड्रग कन्ज्यूम करने के चलते गिरफ्तार कर लिया. उन्हें फिलहाल एनसीबी ने एक दिन की कस्टडी में रखा है. ये क्रूज वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड का है. इसका नाम कॉर्डेलिया क्रूज है. क्रूज में कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. पार्टी के लिए और फ्रेंड्स संग एंजॉय करने के लिए क्रूज में हर तरह की सुविधाए दी गई हैं. तभी तो इनका मजा लेने के बाद काफी दिनों तक लोग इस सफर को याद रखते हैं और आकर्षित भी होते हैं.
#AryanKhanCordeliaCruiseOneNightPrice